Shardiya Navratri 2024: जानें घटस्थापना का मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो इस साल 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह नौ दिनों का पर्व देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है।

इन दिनों में उपवास, देवी के मंत्रों का जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की परंपरा होती है। नवरात्रि के अवसर पर घरों में कलश स्थापना, अखंड ज्योति और कन्या पूजन जैसी धार्मिक गतिविधियाँ की जाती हैं।

इस पर्व की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना और कलश स्थापना से होती है। घटस्थापना एक विशेष और शुभ मुहूर्त में की जाती है, जिसके बाद अगले नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथिनुसार किस स्वरूप की पूजा होगी।

Shardiye Navratri 2024 Ghatsthapana Muhurt

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ होता है। इस साल घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं। पहला मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे से 7:31 बजे तक रहेगा।

अगर आप इस समय घटस्थापना नहीं कर पाते हैं, तो दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त होगा, जो सुबह 12:03 बजे से 12:51 बजे तक रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है।

यह भी पढ़े: Navratri 2024: पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त

Shardiye Navratri 2024 (शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर)

  • नवरात्रि का पहला दिन: 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन.
  • नवरात्रि का दूसरा दिन: 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का तीसरा दिन: 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का चौथा दिन: 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का पांचवां दिन: 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का छठा दिन: 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का सातवां दिन: 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का आठवां दिन: 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन.
  • नवरात्रि का नौवां दिन: 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी की पूजा का दिन.
  • विजयदशमी: 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

Recent Post

Your Daily Source for News and Entertainment: BreakingDaily.in

Welcome to BreakingDaily.in, where our commitment to delivering fresh news and entertainment shines through. This isn't just a website—it's a community fueled by passion and hard work.

BreakingDaily.in—where every visit brings you closer to the news and entertainment you love!