Five Plants for Wealth: घर में पौधों का होना वास्तु के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये पौधे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि नकारात्मकता को भी दूर रखते हैं। वास्तु और ज्योतिष में कई पौधों को विशेष महत्व दिया गया है, जैसे अशोक, केले का पौधा, श्वेतार्क और शमी। इन पौधों की पूजा और देखभाल से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है, साथ ही घर में सुख और शांति का वातावरण भी बना रहता है। इन पौधों की महत्ता को समझते हैं और जानते हैं कि ये कैसे पैसों की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
अशोक का पेड़
अशोक के पेड़ को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, इस पेड़ को घर या व्यवसाय स्थल पर लगाने से सकारात्मकता में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाने से धन की कमी नहीं होती और व्यापार भी फलता-फूलता है। इसके अलावा, अशोक का पेड़ देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, जिससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
इसे भी पढ़े: Hair Care Tips: लम्बे, घने और मजबूत बालों के लिए बेस्ट Oil
केले का पेड़
केले का पेड़ भी वास्तु शास्त्र के अनुसार समृद्धि और धन का प्रतीक है। माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है। घर या बगीचे में केले के पेड़ को लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने और जल चढ़ाने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
शमी का पौधा
शमी का पौधा भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। नियमित पूजा करने से आर्थिक संकट दूर हो सकता है और लक्ष्मी का वास भी होता है। इसके अलावा, शमी का पौधा शनि दोष को भी कम करने में सहायक होता है। धन वृद्धि के लिए इसे घर या कार्यालय की उत्तर और पश्चिम दिशा में लगाना फायदेमंद होता है।
लोग ये भी पढ़ रहे: बाल धोने की सही Tips: चमकदार बालों का राज जानें
साइट्रस वृक्ष
घर में साइट्रस पौधों और पेड़ों को लगाना शुभ माना जाता है। जितने ज्यादा फल पेड़ पर होते हैं, उतनी ही अधिक किस्मत की उम्मीद की जाती है। अधिकांश साइट्रस फल गोल आकार के और सुनहरे रंग के होते हैं, जो धन का प्रतीक होते हैं। गमलों में उगाए गए साइट्रस पेड़, जो आकर्षक दिखते हैं और सुगंधित होते हैं, चीनी वसंत त्योहार के दौरान उपहार देने के लिए बहुत लोकप्रिय होते हैं।
फॉर्च्यून प्लांट/कॉर्न प्लांट
कॉर्न प्लांट या फॉर्च्यून प्लांट (ड्रैकेना फ्रैग्रेंस) को अच्छे भाग्य के लिए जाना जाता है। कुछ एशियाई देशों में इसे किस्मत का प्रतीक माना जाता है। यदि यह पौधा आपके घर में खिलता है, तो इसका मतलब है कि आपको धन और समृद्धि मिलेगी। कॉर्न प्लांट हवा को शुद्ध करने में मददगार होते हैं, क्योंकि ये वायुमंडल से विषैले तत्वों को निकालते हैं। ये पौधे चमकीली, लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी में अच्छी तरह बढ़ते हैं।
इसे भी पढ़े: कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे कमाएं शानदार लाभ