Free Smartphone Yojana Start Date 2024: राजस्थान में फिर से फ्री स्मार्टफोन योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत राज्य की योग्य महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस फ्री स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी? हम इस लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं।
Free Smartphone Yojana 2024
जैसा कि आप सभी जानते हैं, राजस्थान में पहले चरण में सरकार ने 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरित किए थे। अब सरकार ने घोषणा की है कि दूसरे चरण में और अधिक महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके लिए एक सूची तैयार की जा रही है। जैसे ही सरकार सूची बनाएगी, इसे आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। केवल उन महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे जिनका नाम इस सूची में होगा।
यह भी पढ़े: iPhone 13 की कीमत गिरी! बिग बिलियन डेज़ सेल में खरीदें
फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ लेने की पात्रता
- जिनका आधार कार्ड चिरंजीवी योजना से जुड़ा है।
- जो महिलाएं MNREGA योजना में 100 दिन काम कर चुकी हैं।
- सरकारी योजनाओं से जुड़ी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं, जो डिग्री, डिप्लोमा या 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर रही हैं।
- सखी योजना में शामिल महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
लोग ये भी पढ़ रहे: रेडमी या Leनोवो टैबलेट्स पर 65% तक छूट, Amazon पर
फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड और जन आधार कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- पहचान पत्र (स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए)।
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर।
- यदि आप पेंशनर हैं, तो PPO नंबर लाना आवश्यक होगा।
सरकार ने कहा है कि फ्री स्मार्टफोन योजना के दूसरे चरण में कुल 70,000 सखी महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, ताकि उन्हें डिजिटल रूप से प्रशिक्षित किया जा सके।